महिला सहित चार लोगों को पीटकर किया जख्मी, एक रेफर

Updated at : 02 Dec 2025 9:28 PM (IST)
विज्ञापन
महिला सहित चार लोगों को पीटकर किया जख्मी, एक रेफर

महिला सहित चार लोगों को पीटकर किया जख्मी, एक रेफर

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के कापरीचक गांव में दुधारू पशु को पीटने का विरोध करने पर महिला समेत चार लोगों को पीटकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. जख्मी निरंजन मंडल (45) वर्ष, उनकी पत्नी माला देवी(30) वर्ष, उनकी पुत्री पुजा कुमारी(15) वर्ष तथा पुत्र पियुष कुमार (13) वर्ष का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में चिकत्सक रतन रौशन के द्वारा किया गया. वहीं जख्मी पूजा कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. अस्पताल में ईलाजरत जख्मी निरंजन मंडल ने बताया कि मंगलवार की सुबह उनकी गाय उनके चाचा कुंदन मंडल का घर के समीप रखा पुआल खा लिया. जिसे लेकर उनके चाचा ने उनकी गाय को लाठी डंडा से बुरी तरह पिटाई करने लगा. जिसका विरोध करने पर उनके चाचा कुंदन मंडल, राजकुमार मंडल अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडा से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. शोर सुनकर जब उनकी पत्नी व बच्चे बीच-बचाव करने आये तो उक्त लोगों ने उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन