दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी, प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए. सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.
बेलहर. थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए. सभी जख्मी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. वहीं दोनों पक्षों ने थाना में लिखित आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसमें पहला पक्ष के जवाहर प्रसाद गुप्ता ने गांव के ही लक्ष्मण साह सोमिया देवी, छोटू साह, गोपाल साह, रुपलता देवी एवं छोटू साह की पत्नी के विरुद्ध गाली गलौज एवं लाठी डंटा तथा लोहे की रोड से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि हम लोग साहबगंज बाजार से अपनी दुकान बंद कर घर आ रहे थे तभी उक्त लोगों ने हमलोगों को घेर लिया एवं गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया तथा मेरे पैकेट से 5600 रुपया भी छीन लिया. वहीं दूसरे पक्ष के लक्ष्मण साह ने जवाहर साह, सुबोध साह, संजीत साह, करू साह के विरुद्ध गाली- गलौज करते हुए लाठी डंटा से मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




