उदयपुरा मोड़ पर दो बाइकों की सीधी टक्कर में चार घायल

Updated:
विज्ञापन
उदयपुरा मोड़ पर दो बाइकों की सीधी टक्कर में चार घायल

Banka News : कटोरिया-बांका मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार और अंधेरे ने चार परिवारों की खुशियां पलभर में संकट में डाल दीं. श्राद्धकर्म में शामिल होने जा रहे दो लोगों समेत चार युवक सड़क हादसे में घायल हो गए.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट : बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात बड़ा सड़क हादसा हो गया. उदयपुरा मोड़ पर दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर देखते हुए देवघर रेफर कर दिया गया.

श्राद्धकर्म में जा रहे थे, रास्ते में हो गया हादसा

जानकारी के अनुसार रजौन थाना क्षेत्र के पीपराडीह गांव निवासी 32 वर्षीय अरूण गुप्ता अपने साढ़ू चिरंजीव कुमार साह के साथ बाइक से उदयपुरा गांव जा रहे थे. दोनों अपने दिवंगत ससुर के अंतिम श्राद्धकर्म में शामिल होने निकले थे. इसी दौरान उदयपुरा मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई.

बाजार से लौट रहे थे दो युवक

दूसरी बाइक पर राधानगर निवासी 19 वर्षीय पंकज कुमार दास और 18 वर्षीय राजकुमार दास सवार थे. दोनों कटोरिया बाजार से खरीदारी कर अपने घर लौट रहे थे. दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सड़क पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और चारों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए सभी घायलों को कटोरिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया.

दो घायलों की हालत गंभीर, देवघर रेफर

चिकित्सकों ने पंकज कुमार दास और अरूण गुप्ता की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर रेफर कर दिया. जबकि अन्य दो घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया.

रात के समय हादसों का बढ़ रहा खतरा

कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर रात के समय तेज रफ्तार और मोड़ों पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन