शराब के साथ चार तो, पीने के आरोप में 16 गिरफ्तार
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

उत्पाद टीम ने 34 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
बांका.
उत्पाद टीम ने 34 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी में विभागीय अधिकारियों ने दोनों आरोपियों को शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा. उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संजय टुडू व श्याम कुमार को 34 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया. वहीं बेलहर थाना अंतर्गत खडौदा नहर के समीप से एक बाइक से 03 लीटर शराब के साथ अभियुक्त विशनपुर निवासी रोहित यादव व अनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया. साथ ही शराब पीने के आरोप में 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










