शराब के साथ चार, तो पीने के आरोप में 13 गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के टीम ने विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
बांका. उत्पाद विभाग के टीम ने विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ चार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसमें बौसी थाना अंतर्गत कुडरो मोड़ के समीप ऑटो से 110 लीटर अवैध मसालेदार देशी शराब जब्त की. वहीं अमरपुर थाना अंतर्गत कटहरा सड़क के समीप से बाइक सवार महोता निवासी दीपक कुमार शर्मा को 10 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जबकि कटोरिया थाना अंतर्गत कठोन गांव के समीप से पांच लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ कठौन निवासी कपिलदेव दास को गिरफ्तार किया गया. साथ ही 01 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ मुनेश्वर कुमार दास को गिरफ्तार किया गया. चांदन थाना अंतर्गत दर्दमारा चेक पोस्ट पर 750 ग्राम अवैध विदेशी शराब के साथ मुंगेर इटहरी निवासी कुणाल कुमार को गिरफ्तार किया गया. उधर शराब सेवन के आरोप में 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद सभी को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




