रामनवमी को लेकर अलर्ट, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

Updated:
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर अलर्ट, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

बौंसी थाना क्षेत्र में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है.

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी थाना क्षेत्र में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. सामाजिक सद्भाव और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को बौंसी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. इंस्पेक्टर मनीष कुमार और थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में निकाले गये इस फ्लैग मार्च में पुलिस पदाधिकारी, जवानों के साथ-साथ चौकीदार भी शामिल रहे. मार्च थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों और प्रमुख बाजारों से होकर गुजरा, पुलिस ने लोगों से इस दौरान शांति बनाए रखने की अपील की. थानाध्यक्ष ने बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि बिना लाइसेंस के किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही लोगों को चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी से बचें और नशा मुक्त होकर त्योहार का आनंद लें. उन्होंने यह भी कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन का सहयोग करना सभी की जिम्मेदारी है ताकि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रहे. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस की सक्रिय मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि प्रशासन किसी भी तरह की अव्यवस्था को लेकर पूरी तरह सजग और तैयार है. फ्लैग मार्च में बौंसी थाना के सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार, अनीश बिहारी, पंकज सिंह, दयाशंकर गोंड सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन