रामनवमी को लेकर जुलूस मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च

Updated at : 25 Mar 2026 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
रामनवमी को लेकर जुलूस मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया फ्लैग मार्च

आगामी रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से बुधवार को धोरैया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धोरैया तथा धनकुंड थाना क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया.

विज्ञापन

धोरैया. आगामी रामनवमी और चैती दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से बुधवार को धोरैया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धोरैया तथा धनकुंड थाना क्षेत्र में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया. बांका एसडीएम राजकुमार तथा बौंसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में रजौन अंचल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, प्रभारी सीओ सह धोरैया बीडीओ अरविंद कुमार, धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार, धनकुंड थानाध्यक्ष सूरज कुमार सिंह, पंजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, नवादा ओपी प्रभारी सुजीत कुमार सहित जिला पुलिस बल व ग्रामीण पुलिस बल के दर्जनों जवान शामिल हुए. फ्लैग मार्च धोरैया थाना से प्रारंभ होकर गंगदौरी, बेलडीहा, अहीरो, चलना मोड़ सिंगारपुर, धोरैया बाजार, कुरमा हाट, सगुनिया, गौरा, हसाय, देवदांड़, अटपहरा, ताहिरपुर, बालियास, मकैता, महिला विशनपुर, डेरू होते हुए पुनः धोरैया थाना पर समाप्त हुआ. इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस का स्वागत किया और शांति की अपील की. अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान सतर्कता बरतने का निर्देश दिये. एसडीपीओ ने बताया कि पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन काफी मुस्तैद रहेगा. असामाजिक तत्वों, हुड़दंग मचाने वाले व नशेड़ी लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों से प्रशासन सख्ती से निबटेगा. ऐसे तत्व जेल की सलाखों के पीछे होंगे. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस आम लोगों की सुरक्षा में सदैव तत्पर है. रामनवमी पूजा के दौरान सभी चौक चौराहे एवं विभिन्न जगहों पर पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती की जायेगी.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन