पेड़ से टकरा कर बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी, रेफर

अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर आनंद मार्ग स्कूल के समीप बुधवार की शाम में पेड़ से टकरा कर एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर आनंद मार्ग स्कूल के समीप बुधवार की शाम में पेड़ से टकरा कर एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच बनियाचक निवासी रितेश कुमार प्लम्बर का काम करता है. बुधवार को वह काम कर बांका की ओर से बाइक से लौट रहा था. इसी क्रम में आनंद मार्ग स्कूल के समीप पहुंचते ही उसकी बाइक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गया, जिससे वह गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गये. वहीं घटना को देखकर उक्त मार्ग से गुजर रहे भाजपा बांका के सक्रिय सदस्य सह अलीगंज निवासी अभिनाष उर्फ कोमल कुमार सिंह ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस सहित एबुलेंस को दी. जिसके बाद एंबुलेंस लेकर कर्मी वहां पहुंचे और आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर आया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










