अहीरो गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन
अहीरो गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र अंतर्गत अहीरो गांव में मंगलवार की रात को 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली.

विज्ञापन

धोरैया. थाना क्षेत्र अंतर्गत अहीरो गांव में मंगलवार की रात को 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली. युवक की पहचान महेश मंडल के पुत्र उत्तम कुमार मंडल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, घर के सभी लोग गांव में ही भागवत कथा सुनने गए थे. रात करीब 12 बजे जब परिजन भागवत कथा सुन रात में वापस लौटे तो देखा कि युवक ने गमछी का फंसरी लगा कर आत्महत्या कर ली है. परिजनों द्वारा इसकी तत्काल सूचना पर धोरैया पुलिस को दी. सूचना पर धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व पुलिस बल ने गांव पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि युवक की शादी चलना गांव निवासी से करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी, लेकिन शादी के बाद से युवक की पत्नी अपने मायके में ही रहती थी. मृत युवक की मां दुलारी देवी ने बताया कि रामनवमी पर उसकी पुतोहु आने वाली थी, लेकिन मंगलवार की शाम को वे लोग भागवत कथा सुनने गये थे, जब रात में घर लौटे तो देखा कि उसका पुत्र गमछा का फंदा लगाकर झूल गया है. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि मामले में यूडी केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन