सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर निकाला फ्लैग मार्च

थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बाराहाट पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी तादाद में तैयारी के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला
बाराहाट. थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर बाराहाट पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी तादाद में तैयारी के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर पूरे बाराहाट बाजार सहित खडहारा, खड़िहारा, चिलमिल, डफरपुर, मोतीहाट गांव पहुंचा और वहां पर आयोजित होने वाले पूजा व्यवस्था की जानकारी ली. मौके पर तैनात थानाध्यक्ष महेश कुमार ने आयोजनों से शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा को लेकर होने वाले समारोह को आयोजित करने की हिदायत दी साथ ही साथ लोगों को भी सुरक्षा के मामले में आस्वस्थ किया. मौके पर थाना के बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस के जवान मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




