दसुआ गांव से पांच लाल वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

Updated:
विज्ञापन
दसुआ गांव से पांच लाल वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

दसुआ गांव से पांच लाल वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. खेसर पुलिस के द्वारा सोमवार को थाना क्षेत्र के दसुआ गांव में छापेमारी कर पांच लाल वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष बालवीर विलक्षण ने बताया कि पुलिस ने दसुआ गांव निवासी मुनेश्वर पंडित, मैनेजर पंडित, आशोक पंडित, पिंटू कुमार पंडित व रौशन कुमार पंडित को गिरफ्तार किया है. इन लोगों के विरुद्ध बांका न्यायालय से वारंट निर्गत हुआ था, जो लंबे समय से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना पर पुलिस ने उक्त सभी को उनके आवास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन