टोटो पलटने से तीन महिला समेत पांच लोग जख्मी

Updated:
विज्ञापन
टोटो पलटने से तीन महिला समेत पांच लोग जख्मी

टोटो पलटने से तीन महिला समेत पांच लोग जख्मी

विज्ञापन

शंभुगंज. क्षेत्र के कसबा–किरणपुर मोड़ मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. क्षेत्र के कुन्था गांव मोड़ के समीप तेज रफ्तार टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उस पर सवार तीन महिला सहित कुल पांच लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. जानकारी के अनुसार घायल महिलाओं में शाहकुंड बाजार निवासी विनिता देवी, रुखसाना बेगम और कलावती देवी शामिल हैं. इनके अलावा दो अन्य लोग भी इस दुर्घटना में जख्मी हुए हैं. सभी जख्मियों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए नजदीकी निजी क्लीनिक में ले जाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया. बताया जा रहा है कि सभी घायल कसबा बाजार से टोटो पर सवार होकर शाहकुंड की ओर जा रहे थे. जैसे ही टोटो उक्त स्थान के पास पहुंचा, चालक ने तेज रफ्तार में वाहन चलाने के कारण संतुलन खो दिया और टोटो सड़क पर पलट गया. उधर स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर गति नियंत्रण और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन