कटोरिया में पंच कुंडीय महायज्ञ, हवन व भंडारा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
कटोरिया में पंच कुंडीय महायज्ञ, हवन व भंडारा का आयोजन

कटोरिया में पंच कुंडीय महायज्ञ, हवन व भंडारा का आयोजन

विज्ञापन

तैलिक वैश्य सेवा समिति धर्मशाला का धूमधाम से मना वार्षिक महोत्सव

कटोरिया. कटोरिया बाजार के सुईया रोड स्थित तैलिक वैश्य सेवा समिति के धर्मशाला का वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस क्रम में विधि-विधान से पंच कुंडीय महायज्ञ, गायत्री माता का पूजन व हवन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें तैलिक वैश्य सेवा समिति के पदाधिकारियों, सक्रिय सदस्यों व गायत्री परिवार से जुड़े महिला-पुरूषों ने काफी संख्या में भाग लिया. इस आध्यात्मिक आयोजन में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहूति दी गयी. इसका उद्येश्य समाज में सकारात्म्क उर्जा, संस्कार व विश्व शांति की स्थापना करना है. कार्यक्रम के उपरांत भंडारा का भी आयोजन हुआ. इसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचे प्रतिनिधियों द्वारा प्रवचन व प्रज्ञा कथा का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहूति अर्पित कर समृद्धि, शांति व सदभाव की प्रार्थना की. कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धा व भक्तिमय माहौल बना रहा. आयोजन को सफल बनाने में तैलिक वैश्य सेवा समिति के अध्यक्ष गणेश नाथ, सचिव राजेंद्र भगत के अलावा पूर्व प्रमुख प्रमोद कुमार मंडल, दीपक गुप्ता, मुरली मोहन साह, अर्जुन प्रसाद साह, विजय आनंद, आशीष कुमार आदि ने अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Ravikant Singh

लेखक के बारे में

By Ravikant Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन