बौंसी में श्रावणी मेला से पहले सड़कों की मरम्मत तेज, कांवरियों की सुरक्षित यात्रा पर नगर पंचायत का फोकस

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन :सड़क की मरम्मती करते नगर पंचायत के मजदूर और  मौजूद प्रतिनिधि गण  | Prabhat Khabar Network

फोटो- सड़क की मरम्मती करते नगर पंचायत के मजदूर और मौजूद प्रतिनिधि गण

श्रावणी मेले को लेकर बौंसी नगर पंचायत ने प्रमुख सड़कों के गड्ढों को भर दिया है, जिससे कांवरियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

बौंसी (बांका). आगामी श्रावणी मेले को लेकर बौंसी नगर पंचायत ने सड़क मरम्मत कार्य में तेजी ला दी है. नगर पंचायत की ओर से डैम रोड सहित मुख्य मार्गों पर बने गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और कांवरियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

नगर पंचायत ने शुरू कराया मरम्मत अभियान

नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी के निर्देश पर सड़क मरम्मत अभियान शुरू किया गया है. अभियान के तहत प्रमुख मार्गों की स्थिति सुधारने और आवागमन को सुरक्षित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

जनप्रतिनिधियों ने किया कार्य का निरीक्षण

मरम्मत कार्य का निरीक्षण उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष भुवानिया, पार्षद नवनीत कुमार विनीत, संजय कुमार यादव तथा पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक कुमार ने किया. उन्होंने संबंधित कर्मियों को गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

कांवरियों की सुविधा को दी जा रही प्राथमिकता

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि श्रावणी मेले के दौरान बौंसी होकर बड़ी संख्या में कांवरिये बाबा बासुकीनाथ धाम की ओर जाते हैं. ऐसे में डैम रोड, भूरना रोड और मुख्य मार्ग की मरम्मत आवश्यक थी. क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिसे देखते हुए समय रहते मरम्मत कार्य कराया जा रहा है.

स्थानीय लोगों ने जतायी खुशी

स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर सड़क मरम्मत होने से श्रावणी मेले के दौरान यातायात व्यवस्था बेहतर रहेगी. इससे कांवरियों, श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा का लाभ मिलेगा.

और पढ़ें: आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता के पैतृक घर पर ईओयू की छापेमारी, चार घंटे चली जांच


विज्ञापन
संजीव कुमार

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन