घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग, रेस्टोरेंट संचालक पर प्राथमिकी

Updated at : 26 Mar 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग, रेस्टोरेंट संचालक पर प्राथमिकी

बांका के एसडीएम राजकुमार के निर्देश पर बुधवार देर शाम धोरैया-सन्हौला स्टेट हाइवे स्थित गौरा चौक के हैदराबादी बिरयानी रेस्टोरेंट में छापेमारी की गयी

विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर गौरा चौक स्थित हैदराबादी बिरयानी रेस्टोरेंट पर छापामारी धोरैया. बांका के एसडीएम राजकुमार के निर्देश पर बुधवार देर शाम धोरैया-सन्हौला स्टेट हाइवे स्थित गौरा चौक के हैदराबादी बिरयानी रेस्टोरेंट में छापेमारी की गयी. इस दौरान घरेलू गैस सिलिंडर के अनाधिकृत व व्यावसायिक उपयोग के आरोप में रेस्टोरेंट संचालक मोहम्मद नसीम (पिता मो. मुबारक), निवासी ग्राम खगड़ा, थाना धोरैया के विरुद्ध धोरैया एमओ मदन मोहन ने धोरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि एसडीएम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त रेस्टोरेंट में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के स्थान पर घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग किया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर धोरैया एमओ व स्थानीय पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की. जांच के दौरान प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करते हुए पाया गया. छापेमारी के दौरान एक घरेलू गैस सिलिंडर, एक रेगुलेटर व एक चूल्हा बरामद किया गया. अधिकारियों ने बताया कि किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलू गैस का उपयोग करना आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं लागू नियमों का उल्लंघन है.प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. वहीं, इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन