भोज में शामिल होकर घर लौठ रहे अमरपुर के युवक को जहरीले सांप ने डंसा, गंभीर हालत में मायागंज रेफर

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में ईलाजरत युवक. | Prabhat Khabar Network

Snakebite Case : अमरपुर में एक युवक को रिश्तेदार के घर से लौटते समय जहरीले सांप ने काट लिया. गंभीर हालत में उसे भागलपुर रेफर किया गया है. समय पर अस्पताल पहुंचाना है महत्वपूर्ण.

विज्ञापन

Snakebite Case : अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित डुमरामा मोहल्ले में बुधवार रात सर्पदंश की घटना से अफरा-तफरी मच गई. मु. आफताब नामक युवक रिश्तेदार के घर आयोजित भोज में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसे एक जहरीले सांप ने डंस लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बिगड़ने लगी तबीयत, अस्पताल पहुंचाया

सर्पदंश के कुछ ही देर बाद युवक की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी. परिजनों ने बिना देर किए उसे उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अपूर्व अमन सिंह ने प्राथमिक उपचार किया.

गंभीर हालत में मायागंज रेफर

युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (मायागंज), भागलपुर रेफर कर दिया. परिजन उसे तत्काल एंबुलेंस से भागलपुर लेकर रवाना हो गए.

समय पर इलाज की सलाह

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए, ताकि समय पर उपचार मिलने से गंभीर परिणामों से बचा जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन