उल्ही बांध के जीर्णोधार कार्य में रंगदारी मांगने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Published by : Abhay Kumar Updated At : 05 Apr 2026 8:48 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उल्ही गांव में लघु सिंचाई योजना से हो रहे कार्य में बाधा डालने तथा रंगदारी मांगने के मामले में संवेदक के मैनेजर ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

बेलहर. थाना क्षेत्र के उल्ही गांव में लघु सिंचाई योजना से हो रहे कार्य में बाधा डालने तथा रंगदारी मांगने के मामले में संवेदक के मैनेजर ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. औरंगाबाद जिला अंतर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव के उपेंद्र सिंह इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी राहुल कुमार ने बेलहर थाना क्षेत्र के उल्ही गांव निवासी पवन कुमार, अजय यादव एवं नीतीश कुमार सहित पांच अज्ञात व्यक्तियों पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने एवं रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि वे उपरोक्त कंपनी में कर्मचारी हैं जो लघु सिंचाई विभाग के तहत बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उल्ही बांध के जीर्णोधार कार्य करवा रहे हैं. जिसमें तीन अप्रैल को दिन के करीब 3 बजे उक्त सभी व्यक्ति साइट पर आए तथा उनका कॉलर पकड़कर अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें कहा कि यह काम किसके परमिशन से करवा रहे हो. इस इलाके में काम करवाने पर परमिशन लेकर काम करवाना पड़ता है. इसके बाद सभी व्यक्तियों ने बलपूर्वक काम को बंद करवा दिया. उन्होंने कहा कि बिना रंगदारी टैक्स दिए काम करने आओगे तो जान से मार देंगे. शोरगुल सुनकर कुछ ग्रामीण आए तो उनके साथ भी लोगों ने मारपीट किया और हथियार लहराते हुए जंगल की तरफ भाग गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने दी.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन