मारपीट व घर से बाहर निकाल देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Published by : Abhay Kumar Updated At : 05 Apr 2026 8:17 PM
थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव निवासी सीता कुमारी यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
बेलहर. थाना क्षेत्र के ललमटिया गांव निवासी सीता कुमारी यादव ने थाना में लिखित आवेदन देकर ससुराल पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने अपने ससुर वकील यादव सहित प्रमिला देवी, मंती देवी, अरुण यादव ,सीता देवी एवं किशुनदेव यादव व परिवार के ही अन्य व्यक्तियों पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने एवं घर से निकाल देने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने अपने लिखित बयान में बताया है कि उक्त लोगों ने मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. सभी लोग पूर्व में भी उनके पति के साथ मारपीट एवं प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया था, जो अभी मद्रास में रहकर मजदूरी करता है. सभी लोग हमेशा गली-गलौज करते हुए मारपीट करते हैं और घर व जमीन में हिस्सा नहीं देते हैं. धमकी देते हुए वे लोग कहते हैं कि अगर ज्यादा बोलोगी तो दोनों को जान से मार देंगे. मारपीट के क्रम में सभी व्यक्तियों ने उनके गहने एवं सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल भी छीन लिया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










