बिजली चोरी मामले में चार उपभोक्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज

विद्युत विभाग रजौन में बिजली चोरी के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाकर बिजली चोरी को रोकने के प्रयास में जुटी है.
बांका/रजौन. विद्युत विभाग रजौन में बिजली चोरी के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाकर बिजली चोरी को रोकने के प्रयास में जुटी है. कनीय विद्युत अभियंता अभिजीत चंद्रा के नेतृत्व में मानव बल उदयकांत पंजा, राकेश कुमार राय एवं अजय कुमार गुप्ता की टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर बिजली चोरी के कई मामले पकड़े. छापेमारी अभियान के क्रम में रीता देवी पति स्व. बालदेव रजक ग्राम खैरा के परिसर में मीटर बायपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए पाया गया. इस मामले में लगभग 8,376 रुपये की राजस्व क्षति हुई, जबकि परिसर पर 18,088 रुपये का पूर्व बकाया भी पाया गया. इस प्रकार कुल देय राशि 26,394 रुपये निर्धारित की गयी. वही जानकी देवी पति रवि राज कश्यप ग्राम चकसफिया के यहां मेन एलटी लाइन में टोका लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी, जिससे लगभग 60,910 रुपये की राजस्व क्षति का आंकलन किया गया है. वहीं हेमंत दास पिता रुदन दास चाकसफिया के परिसर में मीटर बायपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए, जिससे लगभग 20,482 रुपये की राजस्व क्षति आंकी गई. इसके अलावा प्रमोद कुमार सुमन पिता सुखदेव दास ग्राम चकसफिया के कृषि परिसर में जांच के दौरान पाया गया कि मेन एलटी लाइन से अलग पीवीसी तार जोड़कर मीटर बायपास के जरिए विद्युत ऊर्जा की चोरी की जा रही थी. इस मामले में लगभग 21,120 रुपये की राजस्व क्षति हुई, जबकि परिसर पर 7,309 रुपये का बकाया भी पाया गया. इस प्रकार कुल देय राशि 28,429 रुपये निर्धारित की गयी. उक्त सभी के विरुद्ध थाने में प्राथमिक की दर्ज करायी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




