धान का बिचड़ा चराने के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

धान का बिचड़ा चराने के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी
अमरपुर. थाना क्षेत्र के दौना गांव में तड़ब्बनी टोला में बकरी से धान का बिचड़ा चराने को लेकर हुए मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जख्मी मु.इस्लाम, मु.अजीज व बीबी तबस्सुम का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया. वहीं चिकित्सक ने बीबी तबस्सुम व मु.अजीज का गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि गांव के मु.अकबर बलपूर्वक बकरी से धान का बिचड़ा चरा रहा था. जब विरोध किया तो परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लाठी डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. तीनों जख्मी का रेफरल अस्पताल में डाॅ.रतन रौशन द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. घटना को लेकर जख्मी द्वारा थाना में दिये गये लिखित आवेदन पर पुलिस जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










