ePaper

संपत्ति बंटवारे के विवाद में पिता ने पुत्र को पीटकर किया जख्मी

Updated at : 04 Jan 2026 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
संपत्ति बंटवारे के विवाद में पिता ने पुत्र को पीटकर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर पिता ने अपने छोटे पुत्र को पीटकर जख्मी कर दिया.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में घरेलू विवाद को लेकर पिता ने अपने छोटे पुत्र को पीटकर जख्मी कर दिया. जख्मी उत्तम कुमार का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में डॉ अमीत कुमार शर्मा ने किया. जख्मी ने बताया कि वह दो भाई है, जिनके बीच पिता निवास यादव ने पैतृक संपत्ति का मौखिक बंटवारा कर दिया है. पिता के पास दो ट्रैक्टर व दो मशीन है. रविवार की सुबह वह अपने पिता से एक ट्रैक्टर व एक मशीन की मांग कर रहा था, तभी पिता ने गाली-गलौज किया, जिसका विरोध करने पर पिता ने पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने पंचायत में जाने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन