लापता पुत्र की बरामदगी के लिए पिता ने थाना में दिया आवेदन
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी संजय दास ने अपने लापता पुत्र शैलेश कुमार की बरामदगी के लिए थाना में लिखित आवेदन दिया है
विज्ञापन
अमरपुर.
थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव निवासी संजय दास ने अपने लापता पुत्र शैलेश कुमार की बरामदगी के लिए थाना में लिखित आवेदन दिया है. कहा कि विगत 18 अगस्त को शैलेश भागलपुर के पंखा टोली में पत्ता बेचकर कासीम बाजार स्थित अपने बहनोई गुड्डू दास के घर चला गया. 19 अगस्त को बहनोई ने उनके पुत्र को घर जाने की बात कहकर काली स्थान के पास छोड़ दिया. लेकिन उनका पुत्र घर नहीं पहुंचा. जिसके बाद परिजनों ने बालक की खोजबीन शुरू की. लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला. पुलिस ने बताया कि मामले का आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










