27 मार्च को बौंसी में निकलेगी भव्य रामनवमी शोभायात्रा

रामनवमी के पावन अवसर पर बौंसी में 27 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा को आकर्षक और भव्य बनाने को लेकर रविवार को रामभक्तों की एक बैठक आयोजित की गयी.
बौंसी. रामनवमी के पावन अवसर पर बौंसी में 27 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा को आकर्षक और भव्य बनाने को लेकर रविवार को रामभक्तों की एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता रामनवमी शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष सह व्यवसायी कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव उर्फ राजू सिंह ने की. बैठक थाना रोड स्थित मनोरमा कॉम्प्लेक्स में आयोजित हुई. बैठक में उपस्थित लोगों ने शोभायात्रा की तैयारी और आयोजन को लेकर अपने-अपने सुझाव दिये. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 मार्च को दोपहर 12 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करेगी. समिति के सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा के मार्ग को आकर्षक बनाने के लिए पूरे बाजार को भगवा झंडों से सजाया जायेगा. इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह पानी और शरबत की व्यवस्था भी की जायेगी. रामनवमी के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों को भी विशेष रूप से सजाया जायेगा, ताकि पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन सके. आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य और अनुशासित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है. इसमें स्थानीय लोगों और व्यापारियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. बैठक में सुजीत झा, प्रदीप घोष, शिवकुमार साह, सौरभ चौधरी, धीरज सिंह, किशोर कुमार मंडल, प्रदीप झा, रोनु सिंह, श्रीकांत यादव, राकेश झा, आलोक कुमार सहित स्थानीय बाजार के कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




