चोरी का सीसीटीवी कैमरा बेचते चोर गिरफ्तार

शहर के गोला चौंक स्थित एक दुकान पर चोरी का सीसीटीवी कैमरा की बिक्री करते एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
अमरपुर. शहर के गोला चौंक स्थित एक दुकान पर चोरी का सीसीटीवी कैमरा की बिक्री करते एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार चोर अमरपुर थाना क्षेत्र के छोटी जानकीपुर गांव निवासी पवन कुमार सिंह बताया जा रहा है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी मृत्युंजय शर्मा ने अपने घर की छत पर लगे सीसीटीवी कैमरा की अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर लेने की शिकायत की थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए शहर के विभिन्न दुकानों में सादे लिबास में पुलिस बलों की नियुक्ति कर अज्ञात चोरों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. इसी दौरान गत शनिवार की संध्या एक चोर चोरी की कैमरा की बिक्री करने शहर के गोला चौंक पर स्थित राजेश टीवी दुकान पर आया, जिसे पुलिस के द्वारा दबोच लिया गया. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार चोर ने अपने अन्य साथियों के नाम बताते हुए कई अहम सुराग बताया है. जिस पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. फिलवक्त पीड़ित गृहस्वामी मृत्युंजय शर्मा के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










