नाबालिग पुत्री की हत्या मामले में पिता व पुत्र को पुलिस ने भेजा जेल

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरेली गांव में पिता व पुत्र के द्वारा अपनी ही नाबालिग पुत्री का गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चमरेली गांव में पिता व पुत्र के द्वारा अपनी ही नाबालिग पुत्री का गला रेतकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वहीं घटना को लेकर दूसरे दिन भी गांव में मातम का माहौल रहा. साथ ही रविवार को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका को मुखाग्नि उसके छोटे भाई ओम कुमार ने दी, जबकि अंतिम संस्कार सहित अन्य श्राद्धकर्म का जिम्मा चाचा सहित अन्य परिजनों ने लिया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि नाबालिग पुत्री की गला रेतकर हत्याकांड मामले का आरोपी सह अधिवक्ता शशिभूषण झा एवं भाई ईशान कुमार को केस के अनुसंधानकर्ता एसआइ सुनील कुमार ने रविवार की शाम न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया. इसके साथ पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. मालूम हो कि तीन जनवरी को एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव गांव से सटे एक बांध में मिला था, जिस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता व पुत्र की गिरफ्तारी घटना के कुछ देर बाद ही कर ली थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










