जमीन विवाद में पिता व पुत्र को पीट कर किया जख्मी

थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता व पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी पेरू सिंह व उनके पुत्र रामखेलावन सिंह का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया.
अमरपुर(बांका).थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में पिता व पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी पेरू सिंह व उनके पुत्र रामखेलावन सिंह का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल अमरपुर में किया गया. जख्मी पैरू सिंह ने बताया कि गांव के ही विजय शर्मा से उनका एक एकड़ 22 डिसमिल जमीन का विवाद चल रहा था. पिछले सप्ताह अमरपुर थाने में आयोजित जनता दरबार में फैसला उनके पक्ष में आया था. शुक्रवार को वे अपनी जमीन पर कार्य कराने गये थे. तभी विजय शर्मा, संजय शर्मा, कृष्णा शर्मा अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर आये. लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. शोर सुनकर बीच बचाव करने आये पुत्र को भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया कि आवेदक द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच की जा रही है.
रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी
रजौन.प्रखंड क्षेत्र के ओड़हारा गांव में रंगदारी को लेकर जबरदस्ती पैसा व जेवरात छीनने की घटना घटी है. पीड़ित ने अपने ही गोतिया पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए रजौन थानाध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. पीड़ित शशिशेखर भारद्वाज ने कहा कि मेरा काम अडानी कंपनी में चल रहा है. जिसको लेकर मेरा रोज आना जाना होता है. मेरे ही गोतिया बमबम मिश्रा बहुत दिनों से रंगदारी को लेकर जान से मारने की धमकी दे रहा है. शुक्रवार की सुबह मेरे साथ गाली- गलौज करते हुए मेरे गले से सोने का चैन तथा 50 हजार रुपया छीन लिया. विरोध करने पर बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी देने लगा. इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




