पारिवारिक विवाद में पिता व पुत्री को मारपीट कर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में पिता व पुत्री को मारपीट कर किया घायल

पारिवारिक विवाद में पिता व पुत्री को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन

कटोरिया. सुईया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़फेरा गांव में गत मंगलवार को पारिवारिक विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई. जिसमें बेलहर थाना क्षेत्र के बदला गांव निवासी भोला यादव व उसकी शादीशुदा पुत्री कंचनी देवी जख्मी हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़फेरा गांव में पुत्री कंचनी देवी के साथ ससुराल मेें प्रताड़ना की सूचना पर बदला गांव से पिता भोला यादव अन्य परिजनों व रिश्तेदारों के साथ समझाने-बुझाने पहुंचे थे. इसी दौरान कंचनी देवी के ससुराल व मायकेवालों के बीच गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई. मारपीट में पिता भोला यादव के एक हाथ की हड्डी भी टूट गई है. रेफरल अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को देवघर रेफर कर दिया. घटना की सूचना सुईया पुलिस को भी दी गई है.

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन