80 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मिलेगा गरमा मक्का का बीज

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :04 Jan 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
80 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मिलेगा गरमा मक्का का बीज

धान की कटाई के साथ अब रबी फसल की शुरुआत हो गयी है. इस बीच गरमा खेती की भी तैयारी विभाग की ओर से शुरु कर दी गयी है.

विज्ञापन

पहले आओ, पहलो पाओ की तर्ज पर दिया जायेगा लाभ, बांका के लिए 150 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य

बांका. धान की कटाई के साथ अब रबी फसल की शुरुआत हो गयी है. इस बीच गरमा खेती की भी तैयारी विभाग की ओर से शुरु कर दी गयी है. लिहाजा, विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को गरमा के तहत विभिन्न फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इसी कड़ी में 80 प्रतिशत अनुदान पर गरमा मक्का का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में चतुर्थ कृषि रोड मैप के अधीन राष्ट्रीय खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अंतर्गत कोर्स सिरियल (गरमा मक्का) गैर पारंपरिक क्षेत्र में मक्का विस्तार उत्पादन कार्यक्रम के तहत किसानों से जिले में बड़े स्तर पर मक्का की खेती कराने की रणनीति है. विशेष कर यह खेती बांका सहित 12 चिह्नित जिलों में करायी जायेगी. बांका में 150 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य रखा गया है.

15 हजार रुपये प्रति क्विंटल दिया जाएगा अनुदान

इस योजना के तहत बीज पर 80 प्रतिशत और अधिकतम 15 हजार रुपये प्रति क्विंटल अनुदान का भुगतान किसानों को किया जायेगा. ये बीज नये और अधिसूचित उच्च उपज देने वाले जलवायु अनुकूल, जैव संवर्धित सहित अन्य गुणों से भरपूर होगी. साथ ही यह कीटों और रोगों के प्रति भी प्रतिरोधी होगी. अनुदानित राशि को प्रति किलोग्राम की दर से देखें तो यह 150 रुपये होता है, जो किसानों को दिया जायेगा.

महिलाओं को भी प्राथमिकता

इस योजना के तहत लघु, सीमांत और महिलाओं को प्राथमिकता दी जायेगी. अधिकतम पांच एकड़ के लिए बीज पर अनुदान दिया जायेगा. इस योजना का लाभ पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर दिया जायेगा. किसानों को इसका लाभ लेने के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. किसानों को गरमा मक्का की खेती के लिए 80 प्रतिशत अनुदान पर बीज का लाभ दिया जायेगा. किसानों से अपील है कि वह इस योजना का लाभ उठाएं.

त्रिपुरारी शर्मा, जिला कृषि पदाधिकारी, बांकाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन