सहकारिता विभाग की योजनाओं से अवगत होंगे किसान

सहकारिता विभाग की योजनाओं से अवगत होंगे किसान
बांका. सहकारिता विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी किसान तक पहुंचाने के लिए चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की गयी है. बुधवार को अमरपुर प्रखंड के सभी पैक्स में इसका आयोजन होगा. नुक्कड़ नाटक के जरिये किसानों को योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. साथ ही योजनाओं के लाभ लेने के लिए भी विस्तृत प्रक्रिया से अवगत कराया जायेगा. जिला सहकारिता पदाधिकारी जैनुल आबदीन अंसारी ने बताया कि नुक्कड़ नाटक के जरिये न केवल स्थानीय भाषा में किसानों को योजनाओं से अवगत कराया जायेगा बल्कि किसानों के बीच बुकलेट आदि का भी वितरण किया जायेगा. सहकारिता विभाग की ओर से किसानों का अनाज क्रय करने के साथ-साथ इस पैक्स व विभाग की ओर से फसल सहायता योजना, मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना, जनऔषधी केंद्र जैसी कई कल्यानकारी योजनाएं चलायी जा रही है. जरुरी है कि किसान जागरुक होकर इसका लाभ लें. विभाग की ओर से उनकी पूर्ण सहायता की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










