शंभुगंज में स्थानांतरित शिक्षक को दी विदाई

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पहड़ी मोहनपुर के सहायक शिक्षक कुंदन कुमार का स्थानांतरण भागलपुर जिला होने को लेकर विद्यालय के प्रधान शिक्षक रवि कुमार पासवान की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया
शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पहड़ी मोहनपुर के सहायक शिक्षक कुंदन कुमार का स्थानांतरण भागलपुर जिला होने को लेकर विद्यालय के प्रधान शिक्षक रवि कुमार पासवान की अध्यक्षता में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. स्थानांतरित सहायक शिक्षक कुंदन कुमार को विद्यालय परिवार द्वारा अंग वस्त्र एवं फुल माला देकर स्वागत करते हुवे विदाई किया गया. वहीं स्थानांतरित सहायक शिक्षक कुंदन कुमार ने कहा कि इस विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा भरपूर सहयोग एवं प्यार मिला. जहां कहीं भी रहेंगे सभी लोग याद आते रहेंगे. विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा स्थानांतरित सहायक शिक्षक कुंदन कुमार के कार्य काल का सराहना करते हुए उनके स्वभाव को मधुर और मिलनसार कहें. इस मौके पर सहायक शिक्षक अजीत कुमार सिंह, विजय कुमार मेहता, अजहरुद्दीन, शीलवत कुमार कौशिक एवं ग्रामीण शिवानंद सिंह, शंभु नाथ सिंह, पंचम कुमार सिंह, सहित विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव, सदस्य व अन्य ग्रामीण, छात्र – छात्रा उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




