थानाध्यक्ष के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
थानाध्यक्ष के स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन

धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार के स्थानांतरण के उपरांत मंगलवार को थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

धोरैया. धनकुंड थानाध्यक्ष छोटू कुमार के स्थानांतरण के उपरांत मंगलवार को थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. छोटू कुमार का स्थानांतरण पिछले दिनों भागलपुर जिला हो गया है. मौके पर स्थानांतरित थानाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण व पदस्थापन सामान्य बात है लेकिन लोगों को अपना कार्यकाल सही तरीके से निभाना चाहिए. उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान उन्हें पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों का काफी सहयोग मिला, जिसे वे कभी नहीं भूला पाएंगे. वहीं अन्य वक्ताओं ने थानाध्यक्ष के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि वह लोग भी उन्हें नहीं भूल पाएंगे. विदाई समारोह के दौरान लोगों की आंखें नम थी. मौके पर प्रभारी थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी, पुअनि कमलेश सहनी, एवं कामता सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी के अलावा धनकुंड नाथ मंदिर कमेटी की अध्यक्ष रेनु सिंह ,स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि उमाशंकर ठाकुर, मजहर इमाम, दिलीप सिंह ,प्रदीप भगत, मो अलीम आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन