घर में रोड़ेबाजी से बेलारी गांव के एक परिवार परेशान, शिकायत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Aug 2024 11:50 PM
थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में इन दिनों उपद्रवियों का हरकत सिर चढ़कर बोल रहा है.
शंभुगंज. थाना क्षेत्र के बेलारी गांव में इन दिनों उपद्रवियों का हरकत सिर चढ़कर बोल रहा है. उपद्रवियों के हरकत से एक घर के लोग परेशान है. बताया जा रहा है कि गांव के ही बंटी दास पिता आसीन दास के घर पर पिछले 15 दिनों से उपद्रवियों द्वारा रात्रि में रोड़ेबाजी किया जा रहा है, जिससे बंटी दास और उसके घर के सभी सदस्य परेशान हैं. गणीमत कहे कि रोड़ेबाजी में अब तक कोई जख्मी नहीं हुआ है. लगातार रोड़ेबाजी किये जाने के बाद रविवार को पीड़ित बंटी दास अपनी मां द्रोपती देवी के साथ थाना पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए गांव के ही राजा कुमार, अनिकेत कुमार और गौतम कुमार के विरुद्ध पुलिस से शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. पीड़ित बंटी दास का आरोप है कि तीनों युवक द्वारा उनके घर पर रात होने के बाद ही रोड़ेबाजी शुरू कर दिया जाता है. जिससे उन लोगों का घर में रहना मुश्किल हो गया है. वहीं आरोपी राजा कुमार सहित अन्य ने बताया कि हमलोगों के उपर लगाया गया आरोप बेबुनियाद हैं. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी सिया भारती ने बताया कि पीड़ित बंटी दास के शिकायतों को गंभीरता के साथ लेते हुए जांच पड़ताल की जा रही हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










