इंगलिशमोड़ में भाड़े के दुकान से नकली विक्स व आयोडेक्स जब्त, एक गिरफ्तार

इंगलिशमोड़ में भाड़े के दुकान से नकली विक्स व आयोडेक्स जब्त, एक गिरफ्तार
अमरपुर. थाना क्षेत्र इंग्लिशमोड़ चौक स्थित एक दुकान में रविवार को पुलिस ने छापामारी कर दो बोरा में लगभग पांच हजार से अधिक नकली विक्स व आयोडेक्स की डिब्बी, रेपर तथा विक्स व आयोडेक्स की दो बोरी खाली डिब्बी को जब्त किया है. साथ ही प्लास्टिक के एक डब्बा में लगभग 15 लीटर विक्स व आयोडेक्स बनाने के लिए तरल पदार्थ भी जब्त किये गये. छापामारी की सूचना पर मौके से जालसाज मौके पर से भागने में सफल रहा. पुलिस ने दुकान के प्रोपराइटर पप्पू मंडल को मौके पर गिरफ्तार कर लिया. जबकि दुकान से आठ हजार 760 विक्स की पैक डिब्बी, विक्स की खाली डिब्बी 20 हजार 210 डिब्बी, विक्स का स्टीकर 11 हजार 720 तथा अन्य संदिग्ध सामान जब्त किया गया है. दुकान से भारी मात्रा में आयोडेक्स भी जब्त किया गया है. प्राक्टर एंड गैंबल कंपनी के अधिकृत जांचकर्ता शीतल कुमार झा व मनोहर झा ने बताया कि लगभग छह माह से अमरपुर बाजार में जालसाजों के गिरोह द्वारा नकली विक्स बनाने का कार्य कर रहा था. इसी बीच सूचना मिली कि इंग्लिशमोड़ चौक स्थित पप्पू मंडल के दुकान में नकली विक्स बनाया जा रहा है. जिसकी गुप्त तरीके से सत्यापन में भी पुष्टि हुई. शनिवार को एसपी से मिलकर लिखित शिकायत किया गया. मामले में पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए छापामारी कर नकली विक्स व अन्य साम्रगी को जब्त कर लिया. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार पप्पू मंडल मूलरूप से शोभानपुर गांव का निवासी है, जो झोलाछाप चिकित्सक भी है. इंग्लिशमोड़ चौक पर अपने जमीन पर दुकान में प्रैक्टिस भी करता है. पुलिस गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर रही है. वहीं पप्पू मंडल की पत्नी खुश्बू देवी ने बताया कि तीन दिन पूर्व अमरपुर बाजार के गोला चौक निवासी रॉकी कुमार दो अन्य युवक के साथ इंग्लिशमोड़ चौक स्थित उसके दुकान पर आये थे. दुकान का 15 सौ रुपया प्रतिमाह भाड़ा भी तय हुआ. कहा कि रॉकी कुमार ने जेनरल स्टोर खोलने के लिए दुकान भाड़ा पर लिया है. भाड़ा तय होने के बाद ही शाम को दुकान में सारा सामान रखकर चला गया. विक्स कंपनी के जांचकर्ता शीतल झा ने बताया कि पुलिस के छापामारी में नकली आयोडेक्स भी बरामद हुआ है. आयोडेक्स कंपनी को भी इसकी सूचना दे दी गयी है. आयोडेक्स कंपनी के प्रतिनिधि जब्त नकली आयोडेक्स मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज करायेगी. बताया कि मनोहर झा के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कराया जा रहा है. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया नकली विक्स जब्त मामले में विक्स कंपनी के प्रतिनिधि के लिखित आवेदन पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




