वन विभाग की जमीन पर हो रहा अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन
वन विभाग की जमीन पर हो रहा अतिक्रमण

ग्रामीणों ने डीएफओ को दिया ज्ञापन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बौंसी. वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा को लेकर स्थानीय लोगों ने वन प्रमंडल पदाधिकारी को आवेदन सौंपा है. आवेदन में ग्रामीण मनोज यादव, विकास यादव, किरानी यादव, स्वरूप लाल यादव, रोहित यादव सहित अन्य ने बताया है कि बौंसी अंचल के राजदह मौजा स्थित प्लॉट संख्या 413 जो वन विभाग की जमीन है और राजदह बीट में पड़ती है. इस पर क्षेत्र के कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा है. जेसीबी के जरिये जमीन समतल कर इस पर लगातार कार्य किया जा रहा है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि इसकी वजह से पर्यावरण को जहां नुकसान पहुंच रहा है वहीं वन्य जीवों को भी नुकसान हो सकता है. ग्रामीणों ने डीएफओ से आवेदन देकर आग्रह किया है कि वन क्षेत्र की इस जमीन की मापी करा अवैध कब्जा को हटाने का काम किया जाये. इस मामले में राजदह बीट के फॉरेस्ट ऑफिसर बलराम सिंह ने कहा कि कर्मी को भेज कर मामले की जांच करवायी गयी है. स्टाफ की कमी के कारण मैं नहीं जा सकता, क्षेत्र काफी बड़ा है. स्टाफ ने उन्हें बताया है कि वह जमीन वन विभाग की नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन