बेलहर में रोजगार मेला आयोजित, एक दर्जन युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
Published by : Abhay Kumar Updated At : 13 Apr 2026 9:17 PM
बेलहर में रोजगार मेला आयोजित, एक दर्जन युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
बेलहर. प्रखंड परिसर में सोमवार को युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, जिला नियोजनालय बांका द्वारा रोजगार मेला शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिक्योरिटी गार्ड कंपनी एसआईएस लिमिटेड ने कैंप लगाकर एक दर्जन युवाओं का चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया. सरकार के निर्देश पर जिले में बढ़ती बेरोजगारी एवं युवाओं के पलायन को रोकने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रखंडों में रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं. इन शिविरों में युवाओं के प्रमाणपत्रों के साथ उनकी योग्यता का आकलन कर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. इस मौके पर एसआईएस सिक्योरिटी गार्ड प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी महेंद्र प्रसाद ने बताया कि 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 15,000 से 32,000 रुपये मासिक वेतन पर रोजगार दिया जा रहा है. साथ ही 65 वर्ष की आयु तक सेवा का प्रावधान है. उन्होंने बताया कि चयनित युवाओं को वार्षिक वेतन वृद्धि, समय-समय पर प्रमोशन, पीएफ, ग्रेच्युटी, बोनस, मेडिकल सुविधा, बीमा तथा बच्चों की शिक्षा जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










