सरकारी बिजली तार खपाने की कोशिश नाकाम, बाराहाट पुलिस ने तार लदा पिकअप जब्त किया

Updated:
विज्ञापन
सरकारी बिजली तार खपाने की कोशिश नाकाम, बाराहाट पुलिस ने तार लदा पिकअप जब्त किया

Electricity Theft : गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मौके से आरोपी फरार. सरकारी बिजली विभाग का तार बरामद कर जांच शुरू.

विज्ञापन

बाराहाट (बांका) से अजय कुमार झा की रिपोर्ट

Electricity Theft : बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र में सरकारी बिजली विभाग के तार को दूसरे स्थान पर खपाने की कोशिश पुलिस ने नाकाम कर दी. सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर बाराहाट गोड़ीटोला के समीप छापेमारी कर पुलिस ने बिजली विभाग का तार लदे एक पिकअप वाहन को जब्त कर लिया. हालांकि कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गए.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों बिजली विभाग की ओर से बिजली चोरी से जुड़े तार मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसी मामले में पुलिस को सूचना मिली कि सरकारी बिजली का तार एक पिकअप वाहन पर लोड कर दूसरे स्थान पर ले जाने की तैयारी की जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की.

पुलिस को देखते ही भागे आरोपी

छापेमारी के दौरान कुछ लोग पिकअप वाहन पर बिजली का तार लोड कर रहे थे. पुलिस को देखते ही वहां अफरातफरी मच गई और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. हालांकि पुलिस ने घेराबंदी कर तार लदे पिकअप वाहन को जब्त कर लिया.

फरार आरोपियों की तलाश जारी

Electricity Theft : बाराहाट थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सरकारी बिजली विभाग का तार बरामद किया गया है. मामले में फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस जब्त किए गए तार और वाहन के संबंध में सभी पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: अवैध बालू खनन रोकने पहुंची धोरैया पुलिस पर हमला, एसआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल,नौ नामजद

विज्ञापन
Pintu Pranav

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन