ePaper

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को जुगाड़ गाड़ी ने मारी ठोकर, घायल

Updated at : 19 Jan 2026 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को जुगाड़ गाड़ी ने मारी ठोकर, घायल

थाना क्षेत्र के शंभुगंज-तिलडीहा मुख्य पथ पर महादेवपुर गोयड़ा के समीप सड़क हादसे में गांव के ही 65 वर्षीय नरेश झा पिता स्व शिवनारायण झा गंभीर रूप से जख्मी हो गये

विज्ञापन

शंभुगंज .थाना क्षेत्र के शंभुगंज-तिलडीहा मुख्य पथ पर महादेवपुर गोयड़ा के समीप सड़क हादसे में गांव के ही 65 वर्षीय नरेश झा पिता स्व शिवनारायण झा गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. जानकारी के अनुसार नरेश झा सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक जुगाड़ गाड़ी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद जुगाड़ गाड़ी को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया, जबकि वाहन की पहचान सहरोय गोयड़ा गांव निवासी सन्नी यादव, पिता पिंटू यादव, के रूप में की गयी है. सूचना परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल जख्मी नरेश झा को इलाज के लिए सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए उसे भागलपुर रेफर कर दिया. उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. इधर, घटना को लेकर स्थानीय लोगों में तेज रफ्तार जुगाड़ गाड़ियों के परिचालन को लेकर आक्रोश देखा गया. लोगों का कहना है कि इस सड़क पर अक्सर बिना नियंत्रण और तेज गति से जुगाड़ गाड़ियां चलती हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन