जमीन विवाद को लेकर वृद्ध के साथ मारपीट, थाना में शिकायत

Updated:
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर वृद्ध के साथ मारपीट, थाना में शिकायत

जमीन विवाद को लेकर वृद्ध के साथ मारपीट

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के सहदेवपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दबंगई का मामला सामने आया हैं. जहां लगभग पांच कट्ठा जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया हैं. वहीं जब पीड़ित वृद्ध भगवान रविदास ने इसका विरोध किया तो गांव के ही चूल्हो दास ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. घटना के बाद पीड़ित वृद्ध न्याय के लिए थाना पहुंचकर चूल्हो दास के विरुद्ध लिखित आवेदन दिया. जिसमें पीड़ित ने कहा है कि उक्त जमीन उनकी पैतृक संपत्ति है, जिस पर वे वर्षों से काबिज हैं. पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जमीन कब्जा मुक्त कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की हैं. वहीं आरोपी ने अपने ऊपर लगाया गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया हैं. उधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले का जांच पड़ताल किया जा रहा हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन