बाइक से गिरकर चालक हुआ जख्मी

Updated at : 19 May 2025 10:04 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक से गिरकर चालक हुआ जख्मी

बाइक से गिरकर चालक हुआ जख्मी

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड के सिहुडी भाया भरको ग्रामीण मुख्य मार्ग पर कापरीचक गांव के समीप बाइक से गिरकर चालक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अस्पताल में दी. जहां एम्बुलेंस वाहन की मदद से जख्मी चालक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक अमित कुमार शर्मा द्वारा जख्मी चालक रामपुर गांव निवासी अरूण चौधरी का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया. अस्पताल में इलाजरत जख्मी ने बताया कि सोमवार की सुबह वह अपनी बाइक से अमरपुर आ रहा था. तभी कापरीचक गांव के समीप बीच सड़क पर मवेशी आने की वजह से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. जख्मी का उपचार कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घटना में चालक के सिर पर गहरी चोट है. जिसे देखकर रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन