डीएन सिंह महाविद्यालय में शिक्षक प्रतिनिधि के लिए मतदान जारी, शाम तक आएंगे चुनाव परिणाम

DN Singh College Election: डीएन सिंह महाविद्यालय भूसिया में शिक्षक प्रतिनिधि चुनाव को लेकर मतदान जारी है. दो उम्मीदवार मैदान में हैं और शाम तक परिणाम आने की संभावना है.
रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट
DN Singh College Election: रजौन स्थित डीएन सिंह महाविद्यालय, भूसिया में शिक्षक प्रतिनिधि के चुनाव को लेकर बुधवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में जारी रही. चुनाव को लेकर सुबह से ही महाविद्यालय परिसर में हलचल और उत्साह का माहौल देखने को मिला. मतदान के दौरान शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए निर्धारित मतदान केंद्र पर पहुंचते रहे.
दो उम्मीदवारों के बीच हो रहा है सीधा मुकाबला
शिक्षक प्रतिनिधि के चुनाव में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक सुनील कुमार चौधरी और सर्वोदय कुमार राव ने अपना नामांकन दाखिल किया है. दोनों उम्मीदवारों के बीच सीधे मुकाबले को लेकर शिक्षकों के बीच भी काफी उत्सुकता देखी जा रही है.
DN Singh College Election: सुबह 10 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया
पीठासीन पदाधिकारी सह प्रभारी प्रधान लिपिक राजकुमार सिंह ने बुधवार सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया का शुभारंभ कराया. मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.
समाचार प्रेषण तक 51 प्रतिशत मतदान
प्रभारी प्राचार्य डॉ महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि समाचार प्रेषण तक कुल 51 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. मतदान प्रक्रिया निर्धारित समय तक जारी रहेगी.
31 मतदाता करेंगे शिक्षक प्रतिनिधि का चयन
शिक्षक प्रतिनिधि के चुनाव में महाविद्यालय के कुल 31 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी और शाम तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है.
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि की मौजूदगी में हो रहा चुनाव
तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि की मौजूदगी में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव संपन्न कराया जा रहा है. महाविद्यालय प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं.
ये भी पढ़े : 18 घंटे बाद बेसुध हालत में मिला लापता किशोर, होश आने के बाद खुलेगा रहस्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










