डायट में जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना व साइंस फॉर सोसाइटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय निबंध लिखित, क्विज व वक्तृत्व का आयोजन डायट में किया गया.
बांका. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद पटना व साइंस फॉर सोसाइटी के तत्वावधान में जिला स्तरीय निबंध लिखित, क्विज व वक्तृत्व का आयोजन डायट में किया गया. इस प्रतियोगिता में 15 विद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया. निर्णायक मंडली में आरएमके विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका रूबी कुमारी, उच्च माध्यमिक विद्यालय केंदुआर के विज्ञान शिक्षक चंदन कुमार व साइंस फॉर सोसाइटी के दीपक कुमार शामिल थे. निबंधन प्रतियोगिता में आरएमके के दिव्यांशु कुमार प्रथम स्थान पर रहे. लिखित क्विज प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय के ईशान कुमार व वक्तृत्व में प्लस टू विद्यालय हथियाडाढ़ा के पियूष कुमार प्रथम स्थान पर रहे. वक्तृत में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी प्रमंडलीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. निबंध व लिखित क्विज प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राएं 28 फरवरी 2026 को श्री कृष्ण विज्ञान केंद्र पटना में प्रतिभागिता करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










