डीआईओ ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 10 Mar 2026 9:00 PM

विज्ञापन

डीआईओ ने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

विज्ञापन

लगभग चार करोड़ की लागत से 30 बेड वाले सीएचसी का हुआ है निर्माण कटोरिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित समृद्धि यात्रा में कटोरिया में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, डिग्री कॉलेज, जिला परिषद के निरीक्षण भवन व मार्केट सहित अन्य योजनाओं के उदघाटन कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक गतिविधि पुन: तेज हो गई है. मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआईओ) डा सुनील चौधरी व डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने लगभग चार करोड़ की लागत से नवनिर्मित सीएचसी भवन का निरीक्षण किया. साथ ही उदघाटन कार्यक्रम से पहले तक सभी संसाधनों से इसे सुसज्जित करने को लेकर विभागीय अधिकारियों व संबंधित संवेदकों को कई दिशा-निर्देश भी दिए. इससे पहले डीआईओ ने रेफरल अस्पताल का भी निरीक्षण किया. इस क्रम में आउट डोर, इनडोर, रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण कक्ष, स्टोर रूम, एक्स-रे रूम, ऑपरेशन थियेटर, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला, जेनरल वार्ड, महिला वार्ड, इमरजेंसी वार्ड आदि का निरीक्षण करते हुए मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं की जानकारी ली. साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था व आउट सोर्सिंग सेवाओं का भी जायजा लिया. इस मौके पर आयुष्मान भारत के डीपीएम पवन पांडेय, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार, हेल्थ मैनेजर अमरेश कुमार, एएनएम चंपा कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी, स्वास्थ्यकर्मी अमित कुमार आदि मौजूद थे. विदित हो कि समृद्धि यात्रा के तहत गत 2 मार्च को सीएम नीतीश कुमार के कटोरिया आने की संभावना को लेकर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था. लेकिन अचानक कार्यक्रम स्थगित हो जाने से उदघाटन समारोह से संबंधित तैयारियां सुस्त हो चुकी थी. लेकिन पुन: सीएम नीतीश कुमार द्वारा सीमांचल में समृद्ध यात्रा शुरू किए जाने से कटोरिया में भी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है. संभावना जताई जा रही है कि मार्च के तीसरे सप्ताह में सीएम का आगमन यहां हो सकता है. हालांकि अभी तक निर्धारित तिथि की घोषणा नहीं हुई है.

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन