धोरैया के नये सीओ होंगे अनुज कुमार झा, श्रीनिवास सिंह का हुआ कहलगांव तबादला

Dhoraiya New CO: धोरैया अंचल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है. श्रीनिवास सिंह का तबादला कहलगांव किया गया है, जबकि अनुज कुमार झा नए सीओ होंगे.
धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट
Dhoraiya New CO: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने प्रशासनिक और कार्यहित को ध्यान में रखते हुए अंचलाधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की है. विभाग के इस आदेश के तहत कई अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है.
धोरैया से कहलगांव भेजे गए श्रीनिवास सिंह
जारी आदेश के अनुसार धोरैया अंचल में पदस्थापित अंचलाधिकारी श्रीनिवास सिंह का तबादला भागलपुर जिले के कहलगांव अंचल में किया गया है. उनके स्थानांतरण के बाद धोरैया में नए अंचलाधिकारी की तैनाती की गई है.
Dhoraiya New CO: सुल्तानगंज से धोरैया पहुंचे अनुज कुमार झा
भागलपुर जिले के सुल्तानगंज अंचल में पदस्थापित अनुज कुमार झा को धोरैया का नया अंचलाधिकारी बनाया गया है. विभागीय आदेश के बाद अब वे जल्द ही धोरैया अंचल का कार्यभार संभालेंगे.
तत्काल प्रभार हस्तांतरण का दिया गया निर्देश
30 जून 2026 को जारी विभागीय आदेश में दोनों अधिकारियों को अविलंब अपने-अपने वर्तमान पद का प्रभार सौंपकर नवपदस्थापित अंचल में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता और कार्यहित को देखते हुए किया गया है.
ये भी पढ़े : 18 घंटे बाद बेसुध हालत में मिला लापता किशोर, होश आने के बाद खुलेगा रहस्य
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










