कटोरिया में भी चक्रवात मोंथा का असर, शाम से हुई झमाझम बारिश
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में भी चक्रवाती तूफान मोंथा का असर दिखने लगा है. बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे झमाझम बारिश हुई.
विज्ञापन
पूरे दिन आसमान में छाए रहे बादल
कटोरिया. कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में भी चक्रवाती तूफान मोंथा का असर दिखने लगा है. बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे झमाझम बारिश हुई. रुक-रुक कर रात्रि तक रिमझिम बारिश होती रही. अहले सुबह घना कोहरा व पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे. दोपहर बाद से ही बूंदाबांदी शुरू हुई. हालांकि इस दौरान तक बाजार में सामान्य चहल-पहल रही, लेकिन आसमान में मेघ गर्जन व बिजली चमकते ही शुरू हुई. झमाझम बारिश के बाद से दूर-दराज गांवों से खरीदारी करने पहुंचे लोग बारिश कम होते ही अपने घरों को भीगते हुए लौटने को मजबूर हुए. शाम सात बजे के बाद से बाजार में वीरानी छाने लगी. जगह-जगह जलजमाव व कीचड़ की भी स्थिति बनी. शाम में बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










