मामूली विवाद में दंपती को घर में घुसकर पीटा, थाना में की शिकायत

Updated:
विज्ञापन
मामूली विवाद में दंपती को घर में घुसकर पीटा, थाना में की शिकायत

शंभुगंज थाना क्षेत्र के रूदपैय गांव में रास्ते पर से गोबर हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दंपती के साथ घर में घुसकर मारपीट की

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के रूदपैय गांव में रास्ते पर से गोबर हटाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दंपती के साथ घर में घुसकर मारपीट की. जानकारी के अनुसार रूदपैय गांव में डब्लू रजक, नीतीश कुमार रास्ते पर मवेशी का गोबर रख देता था, जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी. इसी दौरान रविवार को जब दीपक कुमार रजक और उनकी पत्नी मनीषा कुमारी ने सड़क पर गोबर रखने का विरोध किया तो गांव के ही दबंगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए लाठी डंटा के साथ मारपीट करने लगे, इससे दंपती मामूली रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद रविवार को थाना पहुंचकर गांव के ही डब्लू रजक नीतीश कुमार, टुनटुन रजक सहित पांच लोगों के विरुद्ध लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने का मांग की है. वहीं आरोपी डब्लू रजक सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन