दो पक्षों में मारपीट मामले में काउंटर केस
Published by : Abhay Kumar Updated At : 11 Sep 2025 5:41 PM
दो पक्षों में मारपीट मामले में काउंटर केस
बेलहर. तेलिया कुमरी पंचायत अंतर्गत बलिहारी गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने थाना में आवेदन देकर एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. एक पक्ष की सीता देवी पति मनीष रजक ने गांव के ही फुलकी देवी, तेतरी देवी, श्रीदेवी, कविता कुमारी, काजल कुमारी, दुलेश्वर रजक के विरुद्ध अपनी पुत्री के साथ मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया हैं. दूसरे पक्ष की फुलकी देवी पति प्रमोद रजक ने शिबू रजक पर गलत नीयत से छेड़छाड़ व मारपीट करने का आरोप लगाया हैं. मारपीट के क्रम में सुशील रजक, मधु कुमारी, नीतू कुमारी, सिटी देवी, पिंकी देवी के द्वारा भी मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. प्राथमिकी की जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










