25 जून तक धान बीज वितरण का कार्य करें पूरा- डीएम

Updated at : 15 Jun 2024 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
25 जून तक धान बीज वितरण का कार्य करें पूरा- डीएम

जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को समाहरणालय मिनी सभागार में डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई.

विज्ञापन

बांका. जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को समाहरणालय मिनी सभागार में डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक के दौरान खरीफ 2024 के लिए धान बीज वितरण का कार्य आगामी 25 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं मोटे आनाज के फसल प्रत्यक्षण में आवेदन सृजन का प्रखंडवार समीक्षा करते हुए कम आवेदन करने वाले प्रखंड अमरपुर, बाराहाट, बेलहर व शंभूगंज के पदाधिकारियों व कर्मियों को अगले 02 दिनों में लक्ष्य के विरूद्ध आवेदन सृजन करते हुए बीज वितरण का कार्य शुरू करने की बात कही गयी. डीएम ने कहा कि जिले को कुल प्राप्त 115 क्विंटल मक्का बीज को 2 दिनों में वितरण करना सुनिश्चित करेंगें. इसके अलावे मडुआ, कौनी, चीना, ज्वार व अरहर के बीज को भी एक सप्ताह के अंदर वितरण कराने का निर्देश दिया गया. जिला कृषि पदाधिकारी को शंभूगंज प्रखंड जा कर पदाधिकारी व कर्मियों से समीक्षा कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में अनुपस्थित सहायक निदेशक, उद्यान से स्पष्टीकरण की मांग जिला कृषि पदाधिकारी को दिया गया. उधर जिला मत्स्य पदाधिकारी को वर्ष 2024-25 में चल रहे विभिन्न योजनाओं के प्रचार प्रसार पर बल देने की बात कही. इसके अलावा सहायक अनुसंधान पदाधिकारी, मिट्टी जाँच प्रयोगशाला को मिट्टी विश्लेषण के कार्य में तेजी लाते हुए मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीईओ, डीएफओ सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

मोटे व छोटे अनाज के लिए प्रशिक्षण लेंगे अधिकारी व किसान

बांका. मोटे व छोटे अनाज ( मिलेट्स ) के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से पटना में 16 से 18 जून तक कृषि विभाग के अधिकारियों सहित किसानों को प्रशिक्षण दिया जाना है. यह प्रशिक्षण पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित रवींद्र भवन में दिया जायेगा. जिसका शुभारंभ राज्य के कृषि मंत्री के द्वारा किया जाना है. इस प्रशिक्षण में आत्मा के उप परियोजना निदेशक, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रक्षेत्र के सहायक निदेशक सहित जिले के 15 किसान शरीक होंगे. इस संंबंध में कृषि अधिकारियों ने बताया है कि इस प्रशिक्षण में मोटे व छोटे अनाज के साथ साथ अन्य कृषि गतिविधियों की जानकारी मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन