ePaper

मां गायत्री विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव का समापन

Updated at : 18 Jan 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
मां गायत्री विद्या मंदिर में वार्षिकोत्सव का समापन

प्रखंड क्षेत्र के मकदुमा गांव स्थित मां गायत्री विद्या मंदिर में रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का विधिवत समापन हो गया

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड क्षेत्र के मकदुमा गांव स्थित मां गायत्री विद्या मंदिर में रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का विधिवत समापन हो गया. कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के एडीपीओ मनोहर प्रसाद सिंह व संभाग प्रभारी विनय कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन बांका के प्रो. हरि किशोर भारद्वाज ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. जिसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गान प्रस्तुत की. मौके पर एडीपीओ मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि आज के समय में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है. शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का समावेश बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. मां गायत्री विद्या मंदिर जिस प्रकार शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति व आध्यात्मिक मूल्यों को जोड़कर कार्य कर रहा है, वह सराहनीय है. प्रो. हरि किशोर भारद्वाज ने कहा कि निजी विद्यालय यदि समाज और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से कार्य करें तो शिक्षा का वास्तविक लक्ष्य पूरा होता है. विद्यालय के निदेशक सीता देवी व प्राचार्य पूजा कुमारी ने बताया कि वार्षिकोत्सव के तहत शनिवार की संध्या दीप यज्ञ का आयोजन किया गया था, जबकि रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गायत्री मंत्र के साथ हवन यज्ञ संपन्न कराया गया. प्राचार्या ने बताया कि विद्यालय में 150 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. यहां नर्सरी से कक्षा आठ तक की पढ़ाई संचालित की जाती है. विद्यालय में विद्यार्थियों को संस्कार एवं आध्यात्मिक शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा के लिए जुडो-कराटे का प्रशिक्षण भी दिया जाता है. मौके पर शिक्षक अमित कुमार सुमन, इंदु कुमारी, मीनाक्षी कुमारी, मुन्नी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, कुमकुम कुमारी सहित स्कूल के सभी छात्र-छात्रा व उनके अभिभावक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन