आइएएस बनकर पैतृक गांव पहुंचे चिरंजीव का हुआ भव्य स्वागत
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 10 Mar 2026 9:06 PM
आइएएस बनकर पैतृक गांव पहुंचे चिरंजीव का हुआ भव्य स्वागत
परिजनों व ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर दी बधाई व शुभकामनाएं जयपुर. यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल करने के बाद अपने पैतृक गांव कोल्हासार लौटे चिरंजीव कुमार का मंगलवार को परिजनों व ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. इस क्रम में बारी-बारी से माल्यार्पण कर बधाई व शुभकामनाएं दी गई. चूंकि यह सफलता छोटे से गांव से अपने वाले होनहार छात्र चिरंजीव कुमार की मेहनत व लगन का प्रतीक है. विदित हो कि कोल्हासार गांव निवासी शिक्षक देवनारायण यादव के इकलौता पुत्र चिरंजीवी कुमार ने यूपीएससी में सफलता का परचम लहराकर 755 रेंक हासिल की है. दिल्ली से मंगलवार को पैतृक गांव कोल्हासार गांव पहुंचे चिरंजीव कुमार का इंतजाररत परिजनों व ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. आइएएस चिरंजीव ने अपनी मेहनत की दास्तां शेयर करते हुए बताया कि प्रतिदिन आठ से दस घंटे की पढाई कर दूसरे प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में कामयाबी हासिल की. जिसमें परिवार के सदस्यों की भूमिका काफी सराहनीय रही. इस मौके पर पिता देवनारायण यादव, माता उर्मिला देवी, छोटा दादा नकुल यादव, दादी देवकी देवी, चाचा नागो यादव, महेंद्र यादव, प्रकाश यादव, चाची सरिता देवी, बुलू देवी, जितनी देवी, चचेरा भाई गुड्डू कुमार, भाभी रूपा देवी, जीजा अनिल यादव, भास्कर कुमार, समाज सेवी भोला प्रसाद यादव, अभिषेक कुमार, सत्यम कुमार, शिवम कुमार, साहेब यादव, श्रीकुमार यादव, शिवनारायण यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










