एसबीपी विद्या विहार में समर फन एक्टिविटी में बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
एसबीपी विद्या विहार में समर फन एक्टिविटी में बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

प्रखंड स्थित एसबीपी विद्या विहार में शनिवार को वर्ग प्रथम से तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित त्रिदिवसीय समर फन एक्टिविटी कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ.

विज्ञापन

बौंसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट Banka News : प्रखंड स्थित एसबीपी विद्या विहार में शनिवार को वर्ग प्रथम से तृतीय तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित त्रिदिवसीय समर फन एक्टिविटी कार्यक्रम का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ. विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, उमंग और रंग-बिरंगी गतिविधियों से गुलजार रहा. विद्यालय सचिव शशिकांत विक्रम के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने बैलून रेस, सेक रेस, बिस्कुट रेस, म्यूजिकल चेयर, बास्केटबॉल, कप बैलेंसिंग रेस, हॉप रेस, कपल रेस एवं पिक अप बॉल्स जैसी कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. बच्चों की प्रतिभा, ऊर्जा और आत्मविश्वास ने उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सचिव द्वारा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. इस दौरान विद्यालय सचिव ने कहा कि,बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल एवं रचनात्मक गतिविधियां भी बेहद जरूरी है. इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं. विद्यालय हमेशा बच्चों के छिपे हुए हुनर को मंच देने के लिए प्रयासरत रहेगा. उन्होंने सभी शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों की मुस्कान और उत्साह ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी सफलता है. इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका शबा परवीन, शिवानी चौधरी, अनुराधा कुमारी, रेहाना, श्रुति सिंह एवं खेल शिक्षक रोहित सिंह का विशेष योगदान रहा. विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन